{"_id":"582dfbc34f1c1b57369007e4","slug":"cia-internatinoal-robbery-team-acused-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह का गुर्गा दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए ने अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह का गुर्गा दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
गुर्गा काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए ने अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के गुर्गे को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बदमाश को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बदमाश झज्जर, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी पुलिस को एक दर्जन से अधिक वारदातों में वांछित था।
सीआई इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि लुट गिरोह के गुर्गे को गांव खानपुर के समीप से दबोचा गया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में एक दर्जन से अधिक लूटपाट, छीनाझपटी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकारी है। गिरफ्त में आए सुनील निवासी शास्त्री नगर रोहतक ने गत 10 अक्तूबर को चरखी दादरी में पिस्तौल के बल पर गाड़ी लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इसी प्रकार बदमाश के खिलाफ झज्जर, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी में करीब 10 वाहन लूटने के मामले दर्ज हैं। आरोपी व उसके साथियों पर झज्जर में दो पेट्रोल पंप लूटने का आरोप हैं। महेंद्रगढ़ में पांच पेट्रोल पंप लूटे हैं। इसी प्रकार चरखी दादरी में गांव समसपुर में भी पेट्रोल पंप लूटा गया था। यहां से 82 हजार रुपये लूटे गए थे। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि बदमाश सुनील व उसके साथियों ने पिछले दिनों एक ट्रक चालक से भी 10 हजार रुपये छीने थे। समसपुर मोड़ के समीप से चालक से मारपीट कर पिस्तौल के बल कार लूटने की घटना में भी बदमाश संलिप्त रहा है।
बाक्स:
झज्जर के व्यापारी को गोली मार लूटी थी नकदी
झज्जर में व्यापारी को गोली मारकर एक लाख रुपये छीनने की घटना में भी बदमाश सुनील वांछित रहा है। बदमाश झज्जर जिले में ही एक अन्य व्यापारी से पिस्तौल के बल पर 28 हजार रुपये छीनने की घटना में भी शामिल रहा है। सीआईए ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बदमाश को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही बदमाश सुनील के अन्य चार साथियों को भी दबोच लिया जाएगा। इनकी तलाश की जा रही है।