{"_id":"592dc61a4f1c1b432bbda8ef","slug":"charkhi-dadri-hindi-news-farmer-tractor-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवा किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवा किसान की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 31 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
चरखीदादरी में सडक हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रानीला निवासी एक युवा किसान की मंगलवार सुबह ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव रानीला निवासी राजेश कुमार मंगलवार सुबह अपने खेतों में गुड़ाई (जुताई) का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया।
इस हादसे में किसान राजेश कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर मदद के लिए पहुंचे। इसी दौरान अन्य किसानों ने मामले की सूचना किसान के परिजनों और पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला। तब तक वह दम तोड़ चुका था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।