फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of fraud in name of getting job in Railways in Bhiwani

Bhiwani Crime: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे सात लाख रुपये, गृहमंत्री को दी शिकायत तो दर्ज हुआ केस

Tue, 07 Nov 2023 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:10 PM IST
सार

जूईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में जूई खुर्द निवासी मंजीत ने बताया कि 2022 में आरोपी उसके घर आया था। उसने उसे बताया कि उसकी रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से जान पहचान है। उसके परिवार के सदस्य को रेलवे में नौकरी लगवा देगा। उसने पैसे ले लिए लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।

विज्ञापन
Case of fraud in name of getting job in Railways in Bhiwani
भिवानी अपराध - फोटो : demo pic

विस्तार

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को दी। गृहमंत्री के निर्देश पर जूईकलां पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमाया और पैसा वापसी का चेक भी दिया जो बाउंस हो गया।

विज्ञापन


जूईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में जूई खुर्द निवासी मंजीत ने बताया कि 2022 में आरोपी उसके घर आया था। उसने उसे बताया कि उसकी रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से जान पहचान है। उसके परिवार के सदस्य को रेलवे में नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये की मांग की। उसने बताया कि इस दौरान आरोपी को अलग अलग तारीख को पैसे दिए गए। इस तरह से आरोपी ने रुपये लेने के बाद छह मई 2022 को ज्वाइनिंग लेटर व सिलेक्शन लेटर भी दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बकाया राशि की मांग की। आरोपी को कुल सात लाख रुपये दे दिए लेकिन रेलवे में नौकरी नहीं लगी और ज्वाइनिंग लेटर भी फर्जी पाया गया। इसके बाद जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो पहले तो टालमटोल करने लगा और बाद में उसने डेढ़ लाख रुपये का चेक नवंबर 2022 को दिया। इसके बाद एक चेक साढ़े तीन लाख रुपये का 14 नवंबर को दिया। मगर बैंक में ये दोनों चेक लगाने के बाद बाउंस हो गए। आरोपी ने नौकरी के नाम पर ठगी की पुलिस को शिकायत दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। इसके बाद इस मामले में जूईकलां पुलिस थाना में आरोपी गांव लेघा निवासी कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर की दंपति से मारपीट
गांव जाटूलुहारी में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में दस नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बवानीखेड़ा पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव जाटूलुहारी निवासी विनोद ने बताया कि पांच नवंबर को वह अपनी पत्नी ममता के साथ घर पर था। इसी दौरान लाठी डंडों के साथ पड़ोस के ही कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर भतीजे पवन व मनोज और भाभी ओमवती, सोमवती वहां पहुंचे। आरोपियों ने बीच बचाव किया। इस दौरान आरोपी उन्हें पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विनोद ने बताया कि करीब सप्ताह भर पहले कुछ लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी थी। जिसकी शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाना में दी गई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर तेजधार हथियार व लाठी डंडों से मारपीट की है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी भीम सिंह, राजेश, हैप्पी, सचिन, बंटी, सरजीत, सुरज, अजय उर्फ भोलू, चन्नी, सुरेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed