{"_id":"6470a32d34b1fd8e92015f85","slug":"case-filed-against-brother-for-killing-sister-in-bhiwani-of-haryana-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: भाई ने की अपनी ही बहन की हत्या, बच्चे को लात मारने पर हुए झगड़े में की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: भाई ने की अपनी ही बहन की हत्या, बच्चे को लात मारने पर हुए झगड़े में की वारदात
Fri, 26 May 2023 05:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 05:46 PM IST
सार
घटना गांव हालुवास की है। सदर पुलिस थाना में पूर्व सरपंच की शिकायत पर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मां-बाप का पहले ही देहांत हो चुका है, भाई ने ही बहन की शादी की थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी के गांव हालुवास में बच्चे को लात मारने पर एक भाई ने अपनी बहन की चोट मारकर हत्या कर दी। आरोपी भाई की पत्नी ने इस बारे में परिजनों को बताया। वहीं, सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की। पुलिस ने गांव के पूर्व सरंपच हरीश कुमार की शिकायत पर आरोपी पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
हालुवास गांव के पूर्व सरपंच हरीश ने बताया कि नवीन और नीतू दोनों भाई-बहन थे, दोनों के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। नीतू शादीशुदा थी और अपने मायके में भाई नवीन के पास आई हुई थी। नीतू ने अपने भतीजे को लात मार दी। जिसके कारण नवीन और नीतू के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में नवीन ने नीतू को गंभीर चोटी पहुंचाई।
विज्ञापन
इस बारे में नवीन की पत्नी ने परिजनों को सूचना दी। जब वे घर पर पहुंचे तो नीतू मृत अवस्था में सौफे पर पड़ी थी। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौके की जांच की। नागरिक अस्पताल में शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई की।
विज्ञापन
करीब तीन साल पहले भाई ने ही उठाई थी बहन की डोली
परिजनों ने बताया कि नीतू और नवीन की माता का करीब 15 साल पहले जबकि पिता का करीब पांच साल पहले ही देहांत हो चुका था। नवीन बड़ा था और नीतू छोटी। नवीन खेती करता था। करीब तीन साल पहले उसने अपनी बहन की शादी राजस्थान में जिला अलवर के रसनाली में की थी। बहन की शादी के कुछ दिन बाद खुद शादी की थी। शादी से नीतू के कोई संतान नहीं थी। जबकि नवीन को करीब एक वर्षीय लड़का है।
गांव हालुवास में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। गांव के पूर्व सरंपच पर मृतका के भाई के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है। -एसआई विरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना भिवानी।