फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   brother suicide due to molestion of sister

बहन के साथ छेड़छाड़ से तंग भाई ने दी जान

Fri, 09 Oct 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Fri, 09 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहन के साथ बार-बार छेड़छाड़ और अश्लील शब्द लिखा हुआ पर्चा घर के बाहर चस्पा करने से आहत एक किशोर ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मामला चरखी दादरी के गांव लोहरवाड़ा का है। पंचायत स्तर पर समझौते के बाद भी आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोर मानसिक तनाव में था और ऐसा कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव लोहरवाड़ा निवासी एक किशोर की बहन को लंबे समय से गांव का ही एक दबंग युवक सोनू छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं युवती के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच पर कई बार इसे लेकर कहासुनी भी हुई। इसके बाद तो आरोपी युवक का दुस्साहस और बढ़ गया था।

परिजनों ने बताया कि सोनू ने लड़की के खिलाफ अश्लील शब्द लिखकर उनके घर के बाहर पर्चा भी चस्पा दिया। सुबह परिजनों ने जब इसे देखा तो आरोपी युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मिल बैठकर मामला सुलझाने का प्रयास किया। इस दौरान पर्चा चिपकाने के संबंध में सोनू के खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं मिलने पर मामला ढीला पड़ गया। इसके बाद भी आरोपी अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया।

सबूत के अभाव में नहीं की पुलिस को शिकायत
इस बर हरकतों के बाद लड़की के परिजन पुलिस में शिकायत करना चाहते थे। आरोपी युवक के खिलाफ सबूत न होने और ग्राम स्तर पर माफीनामे के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की।

 आरोपी की हरकतें बढ़ने के बाद लड़की के परिजनों ने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। बताया जा रहा है कि छह अक्तूबर को आरोपी सोनू ने दोबारा उनके घर के बाहर आकर मेन गेट पर अश्लील शब्द लिखा पर्चा चस्पा दिया और सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।

पंचायत में माफी मांगी, फिर दी धमकी
बुधवार को ग्रामीणों ने एक पंचायत का आयोजन किया। फुटेज दिखाने पर आरोपी पक्ष ने ग्रामीणों के सामने तो माफी मांग ली लेकिन बाद में उन्होंने लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

इसके बाद से ही किशोर मानसिक रूप से परेशान था। इससे आहत किशोर ने बृहस्पतिवार सुबह अपने ही घर के कमरे में फंदा लाकर जान दे दी। जब मां उसके कमरे में गई तो लड़का फंदे पर लटका हुआ मिला। किशोर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब घर का इकलौता चिराग भी दबंगई के चलते साथ छोड़ गया। इकलौता लाल खोने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस संबंध में पुलिस ने सोनू, उसके पिता रामभगत और मां संतरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है। पुलिस इस संबंध में आईपीसाी की धारा 306 और 120बी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जयसिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed