{"_id":"611cbd9b8ebc3e43186b1a38","slug":"bhiwani-young-man-died-in-suspicious-circumstances-family-accused-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दोस्त से मिलकर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, छह बहनों से छिन गया इकलौता भाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: दोस्त से मिलकर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, छह बहनों से छिन गया इकलौता भाई
Wed, 18 Aug 2021 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:29 PM IST
सार
संदीप उर्फ सोनू छह बहनों का इकलौता भाई था और अविवाहित था। बुधवार शाम को उसका दोस्त मीनू उसे घर से अपने साथ लेकर गया था। उसके बाद देर रात वह संदीप को घर छोड़ गया। थोड़ी देर बार ही संदीप की तबियत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
युवक की मौत।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
भिवानी के हालु बाजार निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मंगलवार रात को मौत हो गई। परिजनों ने युवक के दोस्त पर ही उसे जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक युवक के चाचा की शिकायत पर दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के हालु बाजार निवासी संदीप उर्फ सोनू (35) छह बहनों का इकलौता भाई था। वह अविवाहित था। मंगलवार शाम को संदीप का दोस्त मीनू उसे घर से अपने साथ लेकर गया था। उसके बाद देर रात वह संदीप को उसके घर छोड़ गया। थोड़ी देर बाद ही संदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां आने लगीं।
विज्ञापन
परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा अशोक का आरोप है कि मीनू ने संदीप को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया है, जिसके बाद उसका शरीर नीला पड़ गया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीनू पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन