फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Now preparing for the suspension of the teacher accused of molesting the girl student

Bhiwani: अब छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक के निलंबन की तैयारी, शिक्षा विभाग भी करा रहा कमेटी से जांच

Sat, 29 Jul 2023 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 12:58 AM IST
सार

आरोपी अध्यापक को जेल भेजा गया है। शिक्षा विभाग भी स्कूल में कमेटी से मामले की जांच करा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में यौन उत्पीड़न के मामले में तुरंत सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Bhiwani: Now preparing for the suspension of the teacher accused of molesting the girl student
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ क्लास रूम में छेड़छाड़ के आरोपी गणित के अध्यापक को जेल भेजे जाने के बाद अब शिक्षा विभाग उसके निलंबन की तैयारी में जुट गया है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी पुलिस और संबंधित विद्यालय के प्राचार्य की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के सरकारी स्कूल में छेड़छाड़ की घटना होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर और अधिक सतर्कता बरतने की सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं। यौन उत्पीड़न के मामले सामने आने पर आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सदर पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा ने क्लास रूम में पढ़ाई के दौरान गणित अध्यापक पर उसके ड्यूल डेस्क पर पास बैठकर उसके साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित छात्रा के बयान पर सदर पुलिस थाना में आरोपी गणित अध्यापक जयकिशन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गणित अध्यापक के जेल जाने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी अब अध्यापक के निलंबन की तैयारी कर ली है। क्योंकि शिक्षक गंभीर आरोपों के बाद जेल जा चुका है। ऐसे में शिक्षक पर कानूनी शिकंजा कसने के बाद अब विभागीय चाबुक भी चलेगा, जिसके तहत उसे विभाग द्वारा मामला विचाराधीन रहने तक निलंबित किया जाएगा।

कन्या स्कूलों में तैनात शिक्षकों की नियुक्ति पर भी सतर्कता जरूरी
शिक्षा विभाग ने राजकीय कन्या स्कूलों में 50 साल की उम्र पार कर चुके पुरुष शिक्षकों की नियुक्त के आदेश दिए थे, लेकिन अब कन्या स्कूलों में किसी भी उम्र के शिक्षकों की नियुक्त दी जा रही है। इससे मामला और भी अधिक गंभीर हो सकता है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कन्या स्कूलों में पुरुष शिक्षकों की नियुक्ति के लिए खास मापदंड तय करने जरूरी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी सभी स्कूलों में यौन उत्पीड़न जागरूकता से जुड़े निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संबंध में सख्त हिदायतें दी हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इस संबंध मेें समय-समय पर फीडबैक लेने के निर्देश हैं।

पीड़ित छात्रा की कराई जाएगी काउंसिसलिंग
स्कूल के अंदर शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा की बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। इस दौरान उसकी मानसिक स्थिति के अनुरूप सीडब्ल्यूसी द्वारा आगामी कदम उठाए जाएंगे।


हमने सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को यौन उत्पीड़न से संबंधित जागरूकता को लेकर सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं। इसी के साथ आरोपी गणित अध्यापक मामले में भी संबंधित प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य व पुलिस रिपोर्ट आने पर इस संबंध में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed