{"_id":"58753cc64f1c1b912bba7ecf","slug":"bhiwani-news-winter-vacation-open-school-computer-lab-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन अवकाश के बाद खुला स्कूल, लैब से कंप्यूटर मिले चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीतकालीन अवकाश के बाद खुला स्कूल, लैब से कंप्यूटर मिले चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां के गांव भागेश्वरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोमवार को शीतकालीन अवकाश के बाद खुला तो कंप्यूटर लैब से चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागेश्वरी के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके स्कूल में 25 दिसंबर से लेकर आठ जनवरी तक अवकाश चल रहे थे। सोमवार सुबह विद्यालय खुला तो चौकीदार कांशीराम ने कंप्यूटर लैब देखी तो उसमें से एचसीएल कंपनी के 17 मॉनीटर, 1 प्रोजेक्टर और एक वैक्यूम क्लीनर गायब मिला। चौकीदार कांशीराम ने बताया कि आठ जनवरी की रात्रि नौ बजे उसने कंप्यूटर लैब का ताला चेक किया उस समय ताला सही था। पुलिस ने प्रधानाचार्य ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस चोरी के मामले की जांच कर रही है। जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।