फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, school prinicpal, letter, threatened

स्कूल प्रिंसिपल को मिला धमकी भरा पत्र

Sat, 14 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, school prinicpal, letter, threatened
file image
तुझे खत्म करना है, मेरा एक्सीडेंट हो गया वरना अब तक कर देता। यह धमकी भरा पत्र डाक के माध्यम से केलंगा गांव के एक प्राईवेट स्कूल के प्रिंसिपल को मिला है। प्रिंसिपल को यह तीसरा धमकी भरा पत्र मिला है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केलंगा गांव के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश कुमार के पास स्कूल में डाक के माध्यम से एक पत्र आया। पत्र खोलकर देखा तो सब हैरान रह गए। पत्र में लिखा था कि तुझे खत्म करना है, मेरा एक्सीडेंट हो गया था, जिस कारण तू बच गया। पत्र में राइटिंग किसी बच्चे की लग रही है। पत्र में जेएस सांगवान नाम भी लिखा है। मगर हैरान करने की बात यह है कि यदि किसी बच्चे की शरारत है तो ऐसा ही धमकी भरा पत्र वर्ष 2014 में पहली बार उक्त स्कूल प्रिंसिपल को मिला। दोबारा वर्ष 2015 में धमकी भरा पत्र मिला और अब दो साल बाद 2017 में मिला है। सबसे पहले दिए गए धमकी भरे पत्र में 90 दिन के अंदर खत्म करने की बात कही गई थी। धमकी भरा पत्र मिलने से प्रिंसिपल व उसके परिजन चिंतित है। मामले में खरक चौकी इंचार्ज राजबीर सिवाच ने बताया कि धमकी भरा पत्र किसी की शरारत है। पत्र में दिए गए नाम के आधार पर जेएस सांगवान नामक युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed