फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, pick up, not stop, me, also, jump

अगर नहीं रुकवाते पिकअप तो मैं भी लगा देती छलांग

Wed, 25 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, pick up, not stop, me, also, jump
file image - फोटो : self
बाढड़ा के गांव कारीमोद अड्डे के समीप सोमवार को पिकअप से चार छात्राओं के अलावा अन्य छात्राएं भी छलांग लगाने के लिए तैयार थी। गनीमत रही कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पिकअप का पीछा कर उसके आगे गाड़ी अड़ाकर रुकवा लिया। पिकअप सवार गांव मोद निवासी डर से सहमी अन्य छात्राओं ने इस घटना को लड़खड़ाती जुबां से बयां किया। इन छात्राओं ने पिकअप चालक पर जानबूझकर गाड़ी रोकने की बजाय स्पीड बढ़ाने का आरोप भी लगाया। छात्राओं का तर्क है कि चारों छात्राओं के छलांग लगाने के बाद चालक को उन्होंने पिकअप रोकने के लिए आवाज भी दी थी, जिसे उसने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को गांव मोद के अड्डे पर चालक द्वारा पिकअप न रोकने पर चार छात्राओं ने छलांग लगा दी थी। इनमें से छात्रा अंजू व पूनम की मौत हो गई जबकि छात्रा बंटी व पूनम (द्वितीय) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मृतका छात्राओं के परिजनों ने घटना का कारण चालक के गति बढ़ाने पर छात्राओं का गिरना बताया था। मामले की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला प्रतिनिधि ने मंगलवार गांव कमोद पहुंचकर घटना के समय पिकअप में सवार अन्य छात्राओं से बातचीत की। इन छात्राओं ने बताया कि चारों छात्राएं संतुलन बिगड़ने से नहीं बल्कि उन्होंने चालक के गाड़ी न रोकने पर डर के चलते छलांग लगाई थी। हादसे में दो छात्राओं की मौत से पिकअप में सवार सभी छात्राएं सहमी हुई थी। ये छात्राएं उस दौरान कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। जिसके कारण पिकअप से गिरने के कारणों की स्थिति स्पष्ट न हो पाई थी। ऐसे में कोई छात्राओं के गिरने के तो कोई छात्राओं के स्वयं कूदने के कयास लगा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को पिकअप में सवार सभी छात्राएं खुलकर इस मामले पर बोली। उन्होंने बताया कि चालक से जब बस अड्डे पर पिकअप रुकवाने की बात कही तो उसने पीछे मुड़कर देखा तो था, लेकिन पिकअप रोकने की बजाय गति और बढ़ा दी। इस कारण छात्राएं भयभीत हो गई व आनन-फानन में छलांग लगाना शुरू कर दिया। पिकअप सवार छात्रा उर्मिला ने बताया कि छुट्टी के बाद घर जाने के लिए पिकअप में नौंवी व दसवीं कक्षा की कुल दस छात्राएं अंजू, पूनम, बंटी, पूनम, उर्मिला, पूनम, राजकला, नीलम, गुरमेल, रसना सवार हुई थी। पिकअप न रोकने पर सबसे पहले अंजू कूद गई उसके बाद पूनम फिर दूसरी पूनम व अंत में बंटी ने छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बहन पूनम को किया था मैंने छलांग लगाने के लिए मना
हादसे में अपनी छोटी बहन पूनम को खोने वाली व हादसे के समय पिकअप में सवार राजकला ने बताया कि बस अड्डा आते ही उन्होंने चालक को पिकअप रुकवाने के लिए आवाज लगाई थी व साइड से थपथपाया भी था। जिस पर पिकअप चालक ने उन्हें कहा कि नीचे बैठ जाओ व पिकअप की गति को बढ़ा दिया। उसने अपनी बहन सहित चारों को कूदने से मना किया था, लेकिन वे नहीं मानी।

पिकअप चालक पीछे मुड़ा, हंसा और बढ़ा दी स्पीड
हादसे के समय पिकअप में सवार नौंवी कक्षा की छात्रा उर्मिला ने बताया कि बस अड्डे पर जब पिकअप रुकवाने की बात कही तो चालक ने पीछे मुड़कर देखा व हंसने लगा। चालक ने अचानक पिकअप की स्पीड कम करने की बजाय और बढ़ा दी। जिसके कारण उसकी साथी छात्राओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गांव का बस अड्डा दूर जाता देख पूनम, अंजू, बंटी व पूनम ने छलांग लगानी शुरू कर दी।

नहीं रुकवाते पिकअप तो मैं भी लगा देती छलांग
हादसे के समय पिकअप में सवार नौंवी कक्षा की छात्रा नीलम ने बताया कि जोर-जोर से चिल्लाने पर भी पिकअप चालक ने पिकअप नहीं रोका व तेज भगा ली। जिससे हम सभी छात्राएं डर गई व जो छात्राएं पीछे की तरफ बैठी थी उन्होंने एक-एक कर कूदना शुरु कर दिया। नीलम ने बताया कि चालक के इस रवैये से वह भी घबरा गई थी और अगर लोग पिकअप नहीं रुकवाते तो मैं भी छलांग लगा देती।


प्रत्यक्षदर्शी बोले: पिकअप को हम रुकवाते इससे पहले ही चार छात्राएं लगा चुकी थी छलांग
गांव कारीमोद के बसअड्डे के पास शराब ठेका चलाने वाले प्रत्यक्षदर्शी ठेकेदार टिंकू ने बताया कि वह अपने साथियों अजय व राकेश के साथ ठेके के सामने बैठा हुआ था। छात्राओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद पिकअप व एक दूसरी गाड़ी से उसका पीछा गया। पिकअप के आगे दूसरा पिकअप लगाकर उसे घेर लिया गया। जिसके बाद पिकअप चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। पिकअप पकड़ा जाने से पहले चार छात्राएं चलते पिकअप से कूद चुकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed