फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, palwas, sarpanch, husband, case

पालवास की सरपंच व पति के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 12 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 12 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, palwas, sarpanch, husband, case
क्राइम

विज्ञापन
फर्जी शैक्षणिक कागजात के आधार पर चुनाव लडने के आरोप में पुलिस ने पालवास गांव की सरपंच व उनके पति के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस ने यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर की है। साथ ही अदालत ने पुलिस को दो माह के भीतर मामले की जांच करके रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

गांव के ही रणबीर सिंह ने अदालत में इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत के चुनाव में विजयी प्रत्याशी ने सुनीता नामक महिला फर्जी की मार्कशीट तैयार कर ली। उसने सुनीता के नाम से फर्जी मार्कशीट तैयार की और चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल क्योंकि वह 10वीं पास नहीं थी। इसलिए चुनाव लडने के लिए अपने पति की मदद से सुनीता के नाम से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। जबकि अन्य दस्तावेजों राशन कार्ड, बैंक की कॉपी व अन्य रिकार्ड में उसके खुद के नाम से दर्ज है। पंचायत चुनाव के नामांकन में उसने अपनी आयु 39 साल दर्ज करवाई जबकि मार्कशीट के अनुसार उसकी आयु 47 साल बनती है। सरपंच के पति ने भी शपथ पत्र देकर अपनी पत्नी का नाम सुनीता ही बताया था। 
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत एसएचओ सदर, एसपी, उपायुक्त व सीएम विंडो पर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सदर थाने के एसएचओ को आरोपी सरपंच व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने सरपंच व उनके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed