फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, oil supply, battery, theft

तेल सप्लाई करने वाले ही करवाते थे बैटरी चोरी

Tue, 24 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, oil supply, battery, theft
- फोटो : social media
तोशाम में मोबाइल टॉवरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल बैटरियों के लिए तेल मुहैया कराने वाले ही बैटरी चोरी करवाते थे। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने तीन आरोपियों केेे काबू किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। मोबाइल टावर पर कार्यरत कर्मी व टावरों पर तेल सप्लाई करने वाले ही इसमें संलिप्त मिले। टीम ने चोरी करने वाले तीन युवकों को काबू किया। जिनके कब्जे से तीन बैटरियां बरामद की हैं। न्यायालय में पेश कर तीनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जिला हिसार के बुडाना निवासी कुलदीप, दो विभिन्न मोबाइल कंपनी के टावरों में टेक्निशियन  बैराण निवासी संजय व सुनील को काबू किया। ये तीनों टावरों में तेल सप्लाई करते थे। संजय ने टावरों में तेल सप्लाई का ठेका लिया हुआ है। तीनों आरोपी मिलकर मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी करते थे। तीनों आरोपियों ने खानक के दो टावरों व मिरान के एक टावर से पांच दर्जन के करीब बैटरियां चोरी किए जाने का खुलासा हुआ है। रिमांड के दौरान अन्य टावरों से भी चोरी के मामलों का खुलासा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक  संजय व सुनील टावरों में तेल सप्लाई के लिए जाते थे। इससे पूर्व दोनों तेल सप्लायर टेक्निशियन कुलदीप को फोन पर आने की सूचना देते थे। संजय व सुनील टावर में तेल लेकर पहुंचते थे। उससे पहले सूचना मिलने के बाद टेक्निशियन कुलदीप बैटरियां खोलकर तैयार रखता था। संजय व सुनील तेल की सप्लाई देकर लौटते समय बैटरियों को गाड़ी में ले जाते थे।


इस बारे में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपी कुलदीप को तोशाम बस अड्डे से काबू किया गया है। मलिक ने बताया कि कुलदीप से पूछताछ की गई तो दो साथियों बैराण निवासी संजय व सुनील की घटना में शामिल होने की पुष्टि की। इसके बाद टीम ने संजय व सुनील को भी काबू किया। तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश दो दिन के रिमांड पर लाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed