{"_id":"57f7f4b24f1c1b46592713ef","slug":"bhiwani-news-crime-wife-abortion-husband-complaint-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कराया गर्भपात, पति की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने कराया गर्भपात, पति की शिकायत पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में एक युवक ने अपने ससुराल वालों पर उसकी पत्नी का गर्भपात करवाने और उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए है। महिला थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी व ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सिटी स्टेशन क्षेत्र वासी युवक सन्नी ने बताया कि उसकी पत्नी ससुराल गई हुई है। वह लेने गया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। अब उसे पता लगा है कि उसकी पत्नी का गर्भपात भी करवा दिया गया है। महिलाथाना पुलिस ने शिकायत पर युवक की पत्नी व उसके ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में एएसआई कृष्णा देवी ने बताया कि युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी कोमल, ससुराल पक्ष से पूनम, लक्ष्मण, विशाल, हिमांशु, हेमंत, सत्यवान, अनिल, बद्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी जांच की जा रही है।