फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, two brother, kidnap, beat

दो भाइयों को अगवा कर पीटा

Sun, 17 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, two brother, kidnap, beat
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
भिवानी में रास्ते में पार्क गाड़ी हटाने के लिए कहा तो गांव के कुछ युवकों ने दो भाइयों का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई कर दी। एक का पुराना बस स्टैंड से तो दूसरे का सामान्य अस्पताल से अगवा किया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव गुजरानी के दो भाइयों मोनू और सोनू का अपहरण कर उनसे मारपीट की गई। सोनू का शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सामान्य अस्पताल परिसर से अपहरण किया गया और बीटीएम चौक के पास ले जाकर उससे मारपीट की गई। घायल सोनू ने बताया कि दो दिन पहले वह गांव से ही अपनी बाइक से गुजर रहा था तो एक गाड़ी रास्ते में पार्क थी। उसने रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो सवार कुछ युवकों ने उससे मारपीट कर दी। उस समय गांव के मौजिज लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद पुराना बस स्टैंड चिड़ियाघर मोड़ पर एक गारमेंट शॉप पर काम कर रहे उसके भाई मोनू का दुकान से अपहरण कर बीटीएम चौक पर बेरहमी से पिटाई की गई। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सोनू ने बताया कि वह अपने भाई के पास अस्पताल में था। वह वार्ड से बाहर आया तो करीब आधा दर्जन युवक उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। बीटीएम चौक के पास ले जाकर उसकी भी जबरदस्त पिटाई की। मामले में दिनोद गेट चौकी एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed