{"_id":"57fd49804f1c1b6e5228fdea","slug":"bhiwani-news-crime-teenater-girl-hand-old-man-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का हाथ खींच दुकान में ले गया बुजुर्ग, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का हाथ खींच दुकान में ले गया बुजुर्ग, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Times of India
विज्ञापन
भिवानी शहर के एक स्कूल में एक छात्रा का नाम लिखकर आपत्तिजनक पर्चे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर एक बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में 15 वर्षीय किशोरी ने बताया करीब महीनेभर पहले जब वह बर्तन बाजार से गुजर रही थी तो वहां एक बुजुर्ग उसका हाथ पकड़कर उसे अपनी दुकान में ले गया। जहां उसके साथ अश्लील बात की। उसने सारी बात अपने घर आकर बताई। उसके घर वाले उलाहना देने गए तो वहां उनके साथ झगड़ा किया गया। उस समय मामला दबा दिया गया। अब उक्त बुजुर्ग ने उनके नाम लिखे पर्चे स्कूल में फेंके, जिनमें आपत्तिजनक बात लिखी गई। मामले में शहर थाना पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला एएसआई कृष्णा ने बताया कि बच्ची की शिकायत पर बुजुर्ग दीनदयाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।