{"_id":"580282454f1c1b691a28eb73","slug":"bhiwani-news-crime-teacher-attack-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर को सुआ से गोदा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर को सुआ से गोदा, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी शहर के पतराम गेट पर दिनदहाड़े एक टीचर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। सरकारी स्कूल के इस टीचर की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन, परिजन हिसार ले गए, वहां से फिर एम्स दिल्ली ले गए। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
शनिवार पूर्वाह्न पतराम गेट टीचर अनिल कुमार पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमलावर एक था या दो। खून से लथपथ हालत में अनिल को इमरजेंसी ले जाया गया, जहां पीजीआई रेफर किया गया। बताया जाता है कि अनिल गोलागढ़ सरकारी स्कूल में टीचर हैं। बर्फ तोड़ने वाले सुए से टीचर पर हमला किया गया। आंख और शरीर के कुछ हिस्सों पर वार किए गए। दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शाम पांच बजे उनके पास इत्तला पहुंची। पता चला कि अनिल को रोहतक पीजीआई के बजाय परिजन हिसार ले गए। इसके बाद वे एम्स दिल्ली चले गए। घायल के बयान नहीं हुए हैं, इसलिए फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है। अभी यह भी साफ नहीं हो पाया है कि झगड़ा क्यों हुआ और हमलावर कौन हैं।
चौकियों की सीमा का फेर
टीचर पर हमले की घटना के बाद पुलिस चौकियों की सीमा का भी चक्कर पड़ा। पहले जैन चौक पुलिस ने मौके का मुआयना किया। बाद में तय हुआ कि यह क्षेत्र दिनोद गेट पुलिस चौकी का है।