फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, suspecious condition, lady, dead body, hang

संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Tue, 23 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, suspecious condition, lady, dead body, hang
suicide

विज्ञापन
भिवानी के लोहानी गांव में संदिग्ध हालत में महिला का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने मृतका के भाई आने के बाद पुलिस कार्रवाई कराने की बात कही। जिस कारण देर सायं तक मामला लटका हुआ था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।


सोमवार सुबह करीब 11 बजे लोहानी गांव में करीब 35-36 वर्षीय महिला जगवंती का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सूचना पर मृतका के मायके पक्ष जीतपुरा से भी परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मृतका की मां बिमला ने बताया कि बेटी को उसका पति पिछले कुछ दिनों से तंग कर रहा था। वह करीब तीन महीने पहले फौज से सेवानिवृत्त होकर आया है और उसके बाद से ही उसकी बेटी को तंग कर रहा था। अब उसकी हत्या कर दी गई है। उसकी बेटी को एक लड़का व एक लड़की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतका के भाई के आने का इंतजार कर रही थी। परिजनों का कहना है कि मृतका के भाई को आने के बाद ही कार्रवाई कराएंगे। मामले में जूई चौकी इंचार्ज प्रेम सिंह ने बताया कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए है। मृतकाके भाई के आने का इंतजार किया जा रहा है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed