फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, student, handicap, hand, knot, dead body, bush

झाड़ियों में मिला विकलांग छात्र का हाथ बंधा शव

Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, student, handicap, hand, knot, dead body, bush
श्‍ाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव मंदौला निवासी एक विकलांग का छात्र का शव ढाणी फौगाट रोड पर झाड़ियों में मंगलवार देर शाम मिला। मृतक के दोनों हाथ बंधे थे तो वहीं उसके गले पर भी चुन्नी के निशान पाए गए है। सीआईए व सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, गांव ढाणी फौगाट निवासी एक युवक ने दो युवकों को शव झाड़ियों में डालता भी देख लिया। मृतक छात्र के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर छात्र की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव पातुवास के समीप से गांव निवासी दोनों युवकों की दुर्घटनाग्रस्त कार भी बरामद हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांव मंदौला निवासी कुलदीप शारीरिक रूप से विकलांग था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले कुलदीप के ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कट गए थे। मंगलवार देर शाम कुलदीप का शव ढाणी फौगाट रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। मृतक के चाचा बलवान ने बताया कि दोपहर को पड़ोस में रहने वाले दो युवक कुलदीप को अपने साथ लेकर गए थे और उन्हीं ने उसकी हत्या कर शव को यहां डाल दिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे गांव मंदौला के ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम कुलदीप को गांव निवासी सुरेंद्र व सोनू के साथ उनकी गाड़ी में देखा गया था। उन्होंने बताया कि गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण सड़क के बीचों बीच तीन पलटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी गाड़ी को सीधा करवाया था। घटनाक्रम का सारा माजरा गांव स्थित एक निजी स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इसके बाद कुलदीप को लेकर वो दादरी की तरफ आ गए थे। वहीं देर शाम करीब सात बजे वहां से गुजर रहे ढाणी फौगाट निवासी एक युवक ने सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में सवार दो युवकों को झाड़ियों में शव डालते भी देखा था। शव से करीब चार किलोमीटर दूर रेलवे अंडरब्रिज के नीचे गाड़ी को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़कर कार सवार दोनों युवक फरार हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने झाड़ियों में शव पड़ा देख मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। इसके तुरंत बाद सीआईए व सदर टीम मौके पर पहुंची और शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। इस दौरान शव के दोनों हाथ पीछे बंधे चुन्नी से बंधे हुए थे और गले पर निशान थे। वहीं मृतक के मुंह पर भी चोट के निशान थे। इससे हत्या की आशंका परिजनों ने जाहिर की। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। पुलिस ने बताया कि बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


झाड़ियों से विकलांग युवक कुलदीप का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। गांव पातुवास महराणा के समीप से क्षतिग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए है। बुधवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, स्कूल की सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालेगी। प्रत्यक्षदर्शी युवक द्वारा पुलिस को कुछ जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed