फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, sector, house, lakh, theft

सेक्टर में मकान से लाखों की चोरी

Thu, 21 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, sector, house, lakh, theft
बेखौफ हुए चोर
भिवानी के बवानीखेड़ा के हुडा सेक्टर स्थित जमालपुर स्कूल के डीपीई के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। डीपीई दंपति अपने-अपने स्कूलों में गए हुए थे। घर में कोई न होने का फायदा चोरों ने उठाया।
विज्ञापन


गांव जमालपुर में तैनात डीपीई संजय कुमार हुडा सेक्टर के मकान नंबर 41 में किराए पर रहे हैं। उनकी पत्नी कस्बे के एक निजी स्कूल में डीपीई हैं। संजय कुमार डीपीई ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे दोनों अपनी ड्यूटी पर चले गए। जब वो छुट्टी के बाद करीब ढाई बजे मकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा मकान के ताले टूटे हुए हैं और मकान का पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में दी। संजय कुमार ने बताया कि चोर अलमारी में रखी चालीस हजार रुपये की नगदी और करीब एक लाख रुपये के गहने चुरा ले गए। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल चुकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जुआ खेलते तीन दबोचे, 44 हजार बरामद
बवानीखेड़ा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत में बने एक कमरे पर छापामार कर तीन लोगों जुआ खेलते गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि गांव में खेत में बने एक कमरे पर छापा मारा गया, जहां से जमालपुर निवासी प्रेम, राजेन्द्र और रमेश को 44 हजार चार सौ रुपये और ताश के पत्तों  के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed