फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, sdm, slap, water, wastage, stop

पानी की बर्बादी रोकने को कहा तो एसडीओ को मारा थप्पड़ 

Thu, 31 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 31 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, sdm, slap, water, wastage, stop
थप्पड़ - फोटो : AmarUjala
राजगढ रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल विक्रेता को रेती, क्रशर पर पानी छिड़कने से रोकना जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को महंगा पड़ गया। व्यवसायी ने एसडीओ से पहले हाथापाई की तथा बाद में थप्पड़ जड़ दिया। अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, विभाग के कर्मचारियों ने दोषी लोगों पर कार्रवाई नहीं होने तक सप्लाई बाधित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


राजगढ रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल की कई दुकानें है। जनस्वास्थ्य विभाग को कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी कि बिल्डिंग मेटेरियल विक्रेता पानी की सप्लाई के दौरान रेती, क्रशर पर पानी का छिड़काव करते हैं। इस कारण आगे के क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। लोगों की शिकायत पर विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। आरोप है कि विक्रेता ने विभाग के कर्मचारियों से गाली गलौच भी की। कर्मचारियों ने इस बात की शिकायत विभाग के एसडीओ तथा जेई से की। इसके बाद बुधवार को विभाग के एसडीओ जगदीश चंद्र बिश्नोई विभाग के जेई तथा अन्य कर्मचारियों के साथ विक्रेता की दुकान पर पहुंचे तथा पानी के छिड़काव को बंद करने बारे कहा। पुलिस में दी शिकायत में एसडीओ ने आरोप लगाया कि रेती विक्रेता तथा उसके भाइयों ने उससे दुर्व्यवहार किया। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो विक्रेता ने उससे हाथापाई की तथा बाद में थप्पड़ जड़ दिया। एसडीओ ने मामले की शिकायत पुलिस से की तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच अधिकारी लालजीत ने बताया कि पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की शिकायत पर कर्मवीर, धर्मवीर तथा अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने लिया सप्लाई ठप करने का निर्णय
उधर इस मामले पर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मीटिंग की तथा फैसला किया कि जब तक पुलिस दोषी बिल्डिंग मैटीरियल विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तब तक वे बहल की सप्लाई बाधित रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed