फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, sale, food suppliment, withour license, zym, fake

बिना किसी रोक-टोक और लाइसेंस के जिम में खूब बिक रहा नकली फूड सप्लीमेंट

Mon, 04 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, sale, food suppliment, withour license, zym, fake
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : getty images

विज्ञापन
भिवानी शहर में चल रही दर्जनभर से अधिक जिम में खुलेआम युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। दरअसल इन जिमों में अब बिना किसी अनुमति या लाइसेंस के फूड सप्लीमेंट बेचे जा रहे हैं। न्यू उत्तम नगर में पकड़े गए नकली फूड सप्लीमेंट बनाने की फैक्ट्री के बाद यह खुलासा हुआ है। फैक्ट्री में बनने वाले नकली फूड सप्लीमेंट को जिमों के माध्यम से ही युवाओं तक पहुंचाया जाता और उनसे मनमाफिक रुपये ऐंठे जाते हैं। कमाल की बात यह हैकि आज तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कभी भी किसी जिम में जाकर फूड सप्लीमेंट का कोई सैंपल नहीं लिया।

सीआईडी टीम ने शनिवार दोपहर न्यू उत्तम नगर में छापेमारी कर नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा  किया था। दो आरोपी युवक मनीष व नरेंद्र को पकड़ा था। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया था।  जांच में सामने आया कि ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर नकली फूड सप्लीमेंट बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

दोनों आरोपी भेजे जेल, तीसरे की तलाश

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों नरेंद्र व मनीष को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी व इस फैक्ट्री का संचालक नवीन अभी फरार है। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि आरोपीकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय-समय पर दवाइयों व फूड सप्लीमेंट के सेंपल लिए जाते है। पिछले दिनों फूड सप्लीमेंट की एक होलसेल दुकान से सैंपल लिए गए थे। अब दुकानों व जिम में भी फूड सप्लीमेंट लिए जाएंगे।
-डा. वेद कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed