फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, kelanga village, youth, murder

केलंगा में युवक का मर्डर

Thu, 29 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, kelanga village, youth, murder
murder

विज्ञापन
भिवानी के गांव केलंगा में अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक के गले पर रस्सी और नाक पर चोट के निशान हैं। शव के पास ही लोहे की रॉड भी बरामद हुई है। परिजनों का कहना है कि दो युवक पार्टी की बात कह कर घर से लेकर गए थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। अनुमान है कि हत्या रंजिशन की गई है।


बुधवार सुबह बिन्नू (30) नामक युवक का शव गांव के बाहरी हिस्से में खेत में मिला। मृतक बिन्नू के चचेरे भाई जयप्रकाश ने बताया कि उसका भाई बिन्नू खेतों में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार रात को गांव के ही दो युवक पार्टी करने के बहाने उसे घर से लेकर चले गए। लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटा तो  उसे ढूंढने की कोशिश की। लेकिन आस-पास कहीं भी नहीं मिला। सुबह ढूंढने पर भाई गांव के पास ही खेतों में मृत अवस्था मेें पड़ा मिला। उसके नाक की हड्डी टूटी मिली व गले में रस्सी मिली। घटनास्थल के पास ही शराब की बोतलें व लोहे की रॉड भी बरामद हुई।
विज्ञापन


दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही किसी बात को लेकर उसका गांव के युवकोें के साथ झगड़ा भी हुआ था। परिजनों ने मृतक की हत्या की आशंका जताई।

गांव केलंगा मर्डर मामले में मृतक के चचेरे भाई जयप्रकाश के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
रणवीर सिंह
प्रभारी, खरक पुलिस चौकी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed