फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, girl, student, teasing, three, case file

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, तीन पर मामला दर्ज

Sat, 10 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, girl, student, teasing, three, case file
भिवानी में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला बहल थाना क्षेत्र का है। किशोरी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला 23 नवंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद करीब तीन बजे का है। बहल थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से स्कूल लौटते समय तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक ने गलत से नीयत पकड़ा और जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला थाना से एएसआई बिमला ने बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। छात्रा की शिकायत पर सुनील नामक युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी सात दिसंबर को दोपहर 12 और एक बजे के बीच में लापता हो गई। सब जगह तलाश की मगर कही नहीं पता। मामले में एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed