{"_id":"58728f1b4f1c1b6529ba85f3","slug":"bhiwani-news-crime-foreign-lady-doctor-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आई महिला डाक्टर से देवर ने की छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश से आई महिला डाक्टर से देवर ने की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
doctor
भिवानी में विदेश से आई महिला डाक्टर को लेने आए देवर ने ही खेत में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला डाक्टर ने शोर मचाया तो आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। महिला डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला छह जनवरी की रात करीब आठ बजे का है। मालदीव से आई महिला डाक्टर को लेने घंटाघर चौक पर उसका देवर आया। महिला डाक्टर सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा है और उसके पति भी डाक्टर हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसे लेने आए देवर ने दादरी रोड पर गंदा नाला पार करने के बाद खेतों की ओर कच्चे रास्ते पर बाइक रोक दी और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने अपना बचाव करते हुए शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। महिला डाक्टर ने बताया कि वह किसी तरह ऑटो से थाने पहुंची और शिकायत दी। मामले में सदर थाना से महिला एएसआई बसंती ने बताया कि महिला डाक्टर की शिकायत पर रवींद्र कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। अभी जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।