फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, fake, account, fraud, lakh, grab, victim

फर्जी अकाउंट खोल 84 लाख का गबन करने वाले नौ आरोपी काबू 

Thu, 31 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 31 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, fake, account, fraud, lakh, grab, victim
धोखा - फोटो : demo pic
वर्ष 2014 में फर्जी बैंक अकाउंट खोल स्टाई फंड की करीब 84 लाख रुपये की राशि का गबन करने के आरोपी नौ युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इनसे रिकवरी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में आईसीआईसीआई बैंक में कुछ युवकों की फर्जी आईडी के सहारे फर्जी अकाउंट खोले गए थे। आधार कार्ड की कॉपी के सहारे फर्जी अकाउंट खोले गए। जांच में सामने आया है कि करीब 190 अकाउंट खोले गए थे। जिनमें आठ से 10 ही सही थे, बाकी सभी फर्जी थे। इन विद्यार्थियों के विभिन्न यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिखाए गए और सरकार की ओर से आई स्टाई फंड की राशि बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर निकाल ली गई। करीब 84 लाख का गबन किया गया। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद एक कर्मचारी ने तो सुसाइड कर लिया था। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। बैंक ने अपने कुछ कर्मचारियों को भी सस्पेंड कर दिया था। सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज होने के बाद इसे जांच के लिए इकनॉमिक सेल में दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में नौ लोगों को काबू किया है। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले में इकनॉमिक सेल के इंचार्ज एसआई रणबीर सिंह दहिया ने बताया कि धोखाधड़ी के इस मामले में विद्या नगर वासी विनय, नेहरू कॉलोनी वासी संदीप, चांग वासी राकेश, राजेश्वर, सूरजगढ़, बौंद कलां वासी सतेंद्र, नेहरू कॉलोनी वासी पवन, फूल सिंह, गांव केलंगा वासी सुरेश, हालु मोहल्ला वासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और रिकवरी के भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed