फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, eight class, girl student

आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़

Sun, 23 Oct 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, eight class, girl student

विज्ञापन
भिवानी के खंड कैरू के अंतर्गत एक गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा ने गांव के व्यक्ति पर अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है।


14 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के स्कूल में पढ़ती है। गांव का ही एक व्यक्ति स्कूल में आया। वह बाथरूम के लिए गई तो यह व्यक्ति पीछे-पीछे आ गया और अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद स्कूल ग्राउंड में आकर छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने बताया है कि इसकी सूचना अपने परिजनों को दी बाद में थाने में आकर शिकायत की। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादसं की धारा 354-ए, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि लड़की की शिकायत आई थी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed