फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, doctor, rape, attempt

चिकित्सक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Mon, 07 Nov 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, doctor, rape, attempt
rape

विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव चिड़िया में क्लीनिक चला रहे एक चिकित्सक पर महिला ने छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में भी दर्ज करवाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में एक विवाहिता ने बताया कि वह चार नवंबर को गांव के ही एक खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसके पेट में ज्यादा  दर्द उठा तो वह दवाई लेने के लिए सीधी गांव चिड़िया स्थित क्लीनिक पर चली गई। पीड़िता ने  बताया कि चिकित्सक ने उसे अकेला पाकर बुरी नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने उक्त चिकित्सक पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास  किया तो वह उसे धक्का देकर वहां से भाग गई। घर पर आकर उसने अपने परिजनों को मामले की सूचना दी। इसके बाद परिजन महिला को लेकर दादरी सदर थाने पहुंचे और लिखित में शिकायत दी। कार्यवाहक सदर थाना प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed