{"_id":"5802801b4f1c1b691a28eae0","slug":"bhiwani-news-crime-cctv-footage-help-police-reach-real-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस पहुंची असली आरोपी तक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस पहुंची असली आरोपी तक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
भिवानी के बाढड़ा में दो सप्ताह पहले क्षेत्र के गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगाकर दिल्ली में रेप करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था, उसकी बजाय सीसीटीवी फुटेज में दूसरा युवक सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कथित असली आरोपी को काबू कर लिया है।
चार सितंबर की रात को क्षेत्र के एक गांव से 11 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा घर से लापता हो गई थी। पांच सितंबर को छात्रा ने फोन कर परिजनों बताया था कि वह झज्जर से दादरी आ रही है। परिजनों ने छात्रा को दादरी से लेकर बाढड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दिए बयान मे छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर घर से भगाकर ले जाने व दिल्ली में रेप करने के आरोप लगाए थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, जांच में उक्त युवक की पिछले एक माह की लोकेशन गुड़गांव की आ रही थी। पुलिस से पूछताछ में युवक ने अपने आप को बेकसूर बताया। पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए भिवानी रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चौंक गई। फुटेज में उक्त छात्रा के साथ नामजद युवक की बजाए कोई दूसरा युवक नजर आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने छात्रा को गुड़गांव ले जाने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अभिषेक नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने छात्रा को भगाकर ले जाने व गुड़गांव में यौन संबंध बनाने की बात कबूल कर ली है।
सूरजभान, थाना प्रभारी बाढड़ा