फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, car, snatching, lady, five, case file

कार छीनने के मामले में महिला सहित पांच पर मामला दर्ज

Sun, 05 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, car, snatching, lady, five, case file
बाढड़ा में शुक्रवार को बाढड़ा व गांव डालावास के बीच कार छिनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने चालक की शिकायत पर एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कार चालक शंकर निवासी खारियावास जिला चुरू राजस्थान ने बताया कि शुक्रवार को कार मालिक मुकेश ने उसे फोन कर एक महिला व एक आदमी को राजस्थान के राजगढ़ के पास गांव साखू से बाढड़ा छोड़कर आने की बात कही। वह कार में उक्त दोनों को लेकर साखू से बाढड़ा आ गया था। क्रांतिकारी चौक पर आने के बाद जब उसने किराए के रुपये मांगे तो उक्त लोगों ने उसे थोड़ा आगे उतारने के बाद रुपये देने की बात कही। कार चालक ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल पंप के पास कार को रुकवाया और फोन करके रुपये मंगवाने की बात कही। इस दौरान वह उक्त आदमी के साथ कार से नीचे उतर आया व महिला कार में ही बैठी रही। उक्त व्यक्ति ने एक तरफ जाकर फोन किया व थोड़ी ही देर बाद तीन युवक वहां आ पहुंचे। उक्त युवकों ने कार चालक से चाबी छिन ली व पांचों लोग कार में सवार होकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed