फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, bribe, red handed, deputy supritendent

रिश्वत लेते डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रंगे हाथ काबू

Thu, 17 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 17 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, bribe, red handed, deputy supritendent
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार से टेंडर फाइल पास करवाने के लिए तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को काबू किया गया है। महिला ने छह हजार रुपये मांगे थे, जिसमें तीन हजार रुपये ठेकेदार पहले ही दे चुका था। फिलहाल विजिलेंस टीम ने आरोपी महिला डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को रंगेहाथ काबू कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खरक वासी श्रवण कुमार ने स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर विजिलेंस को शिकायत दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर श्रीराम के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य विभाग में छापा मारा और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बीरमति को तीन हजार रुपये रिश्वत के साथ काबू किया। महिला कर्मचारी को पकड़कर विजिलेंस कार्यालय लाया गया। शिकायतकर्ता श्रवण कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार है और टेंडर फाइल लगाने की एवज में उससे रुपये मांगे गए। टेंडर फाइल की फीस 5750 रुपये के डीडी देने के बाद डिप्टी सुपरिंटेंडेंट उससे 10 हजार रुपये रिश्वत के मांगने लगी। बाद में छह हजार में समझौता हुआ। तीन हजार पहले दे चुका है और बाकी तीन हजार देने के लिए दबाव बना रही थी। रुपये नहीं देने पर फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर श्रीराम के अलावा नरेंद्र, मनोज, प्रदीप, महिला कर्मचारी सुमन शामिल रहे।
विज्ञापन


संगठन ने चलाया है अभियान
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रधान बृजपाल परमार ने कहा कि उनके पास बीते काफी दिनों से भ्रष्टाचार से संबंधित काफी शिकायतें आ रही थी जिसके चलते उनकी टीम ने भ्रष्टाचार के  खिलाफ लड़ाई लडने का फैसला लिया और इसी के तहत यह कार्रवाई करवाई गई है। इस मौके पर संगठन के सचिव राजेश रंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनस्वास्थ्य विभाग की महिला डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बीरमति ने फाइल पास करने के बदले ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। तीन हजार रुपये रिश्वत के साथ आरोपी महिला कर्मचारी को काबू किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
श्रीराम, इंस्पेक्टर, विजिलेंस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed