{"_id":"5713ddf74f1c1bc23410fc57","slug":"bhiwani-news-crime-beat-murder-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांग में युवक की पीट-पीट कर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांग में युवक की पीट-पीट कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चांग कसबे में एक युवक को बेरहमी से पीटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पक्ष का कहना है कि युवक गलत नीयत में घर में घुसा था, जबकि मृतक युवक के पिता ने घर से बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। युवक की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बताया जाता है कि छेड़खानी की शिकायत लेकर आरोपी पक्ष महिला थाने भी पहुंचा, मगर बिना शिकायत दिए ही गांव में वापस लौट गए। उधर, युवक की मौत के बाद पुलिस भी गांव पहुंची, मगर आरोपी नहीं मिले। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
रविवार सुबह नौ बजे गांव चांग के भूतलान पाना वासी करीब 26 वर्षीय युवक सुरेश संदिग्ध हालत में गांव के ही मकान में घायल मिला। सूचना पर परिजन व गांव के मौजिज लोग उक्त मकान में पहुंचे और युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाए। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक की मौत से पहले दूसरा पक्ष लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर महिला थाने गया था। इसी दौरान युवक की मौत की सूचना आ गई तो शिकायत दिए बिना ही लौट गए। महिला थाना पुलिस ने ऐसी किसी शिकायत मिलने से इनकार किया है।
मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया कि सुरेश फोटोग्राफर था। लड़की से छेड़छाड़ के आरोप झूठे हैं। उसके बेटे को सुबह करीब 10 बजे घर से तूड़ा उतरवाने में मदद के बहाने बुलाकर लेकर गए है और फिर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। उक्त लोग उसके परिवार के साथ रंजिश रखते है। पहले भी झगड़े हो चुके हैं और पुरानी रंजिश में ही हत्या की गई है। मामले में एसएचओ सदर थाना उदमीराम ने बताया कि युवक सुरेश की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस कर्मी पीजीआई गए है। एसआई औमप्रकाश सदर थाना ने बताया कि चांग के युवक सुरेश की पीट पीटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई राममेहर ने बयान दिया है कि पुरानी रंजिश में घर से बुलाकर उसके भाई की हत्या की गई है। मृतक के भाई के बयान पर 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
एक ओर विरानी, एक ओर रोने की आवाज
दोनों मकानों में बमुश्किल डेढ़ सौ मीटर की दूरी है। युवक की मौत के बाद उसके घर सिर्फ रोने की आवाज आ रही है। वह दो भाइयों में मंझला था। वहीं लड़की के परिवार के अधिकतर सदस्य फरार है। उनके घर में विरानी छाई हुई है।
पंचायत चुनाव में आमने-सामने थे दोनों पक्ष
गत जनवरी महीने में हुए पंचायत चुनाव में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। दोनों ही परिवारों के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था।