{"_id":"57702e3e4f1c1b857d79ac9c","slug":"bhiwani-news-crime-bams-doctor-civil-hospital-bhiwani-civil-hospital-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य अस्पताल में बीएएमएस चिकित्सक की धुनाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामान्य अस्पताल में बीएएमएस चिकित्सक की धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वाले एक बीएएमएस चिकित्सक की सामान्य अस्पताल परिसर में महिला और पुरुष ने धुनाई कर दी। दोनों ने अल्ट्रासाउंड के दौरान छेड़छाड़ करने और लिंग जांच करने के आरोप लगाए। वहीं चिकित्सक आरोपों को नकारता रहा। चिकित्सक की धुनाई के दौरान अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और भारी भीड़ जुट गई।
मामला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। नीली बत्ती की गाड़ी में आए एक प्राइवेट बीएमएमएस चिकित्सक की गाड़ी को अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति व महिला ने रुकवाया। चिकित्सक जैसे गाड़ी को साइड में कर उतरा तो व्यक्ति व महिला ने धुनाई शुरू कर दी। जिसके बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। धुनाई करने वाले व्यक्ति व महिला ने चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों ने बताया कि हुन्नामल की प्याऊ के पास उक्त चिकित्सक का अल्ट्रासाउंड सेंटर है। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अनियमितताएं बरती जाती है और लिंग जांच भी की जाती है। वहीं चिकित्सक ने कहा कि उस पर लगे आरोप झूठे हैं। अल्ट्रासाउंड रजिस्टर्ड है और कोई गलत काम नहीं होता। मारपीट करने वाला व्यक्ति उसका दोस्त है और उससे नाराज है।
चिकित्सक की गाड़ी पर लगी है नीली बत्ती
बीएएमएस चिकित्सक ने अपनी लग्जरी गाड़ी पर नीली बत्ती लगा रखी है। गाड़ी पर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस लिखा है। जब नीली बत्ती के बारे में चिकित्सक से पूछा गया तो जवाब दिया कि रोहतक जिला प्रशासन ने अनुमति दे रखी है और यह इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के लिए है। जिसमें मरीजों व घायलों को तुरंत उपचार के लिए पहुंचाया जाता है।