फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, audio, vulgar, suicide, teacher, accused, act, case

आरोपी शिक्षकों पर एससी-एसटी एक्ट का एक और मुकदमा

Wed, 23 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 23 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, audio, vulgar, suicide, teacher, accused, act, case
रेप - फोटो : DEMO Pics
शिक्षक की अश्लील ऑडियो और छात्रा के सुसाइड मामले में नामजद दो आरोपी शिक्षक हरिओम व नरेश के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट की धारा और लगाई हैं। फोन रिकार्डिंग होने के कारण आईटी एक्ट भी लगाया गया है। इस बीच, दोनों आरोपियों शिक्षक हरिओम और युवक राज कुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर से सटे एक गांव में पिछले सप्ताह एक शिक्षक की अश्लील बातचीत की ऑडियो वायरल हो गई थी। ऑडियो में नाम आने से आहत एक छात्रा ने सुसाइड भी कर लिया था। जबकि मामले में दूसरा ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें छात्रा ऑडियो के नाम पर उसे झूठा बदनाम करने की बात कह रही है। पुलिस ने शिकायत के बाद चार शिक्षकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने, एससी, एसटी, और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में एक अन्य छात्रा ने दो शिक्षकों हरिओम व नरेश, बेरला वासी युवक राज कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील बातचीत का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक राज कुमार को गिरफ्तार किया था। राज कुमार पर रिकार्डिंग करने और ऑडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक हरिओम को दो दिन और आरोपी राज कुमार को एक दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कुछ अन्य के नाम बताये है। पुलिस ने दोनों के फोन भी खंगाले और कब्जे में लिए। छेड़छाड़ के मामले में भी नामजद दोनों शिक्षकों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट व आईटी एक्ट की धाराओं को जोड़ा है। एससी, एसटी एक्ट, आईटी एक्ट लगने के बाद अब इस मामले की जांच डीएसपी सिटी विजय देशवाल करेंगे। वहीं पुलिस ने छात्रा की मौत मामले में भी बेरला वासी राज कुमार की गिरफ्तारी दिखाई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी को गोपनीय रखते हुए कुछ अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन



आरोपी हरिओम और राज कुमार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जांच की जा रही है और बाकी तीन शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगी हैं।
विजय देशवाल, डीएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed