{"_id":"5877df664f1c1bab78ba99f8","slug":"bhiwani-news-close-house-target-three-theft-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों को निशाना बनाने वाले तीन चोर काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकानों को निशाना बनाने वाले तीन चोर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
भिवानी में बकरी चराने व मजदूरी के बहाने दिन में रेकी करते और रात को मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते। ये खुलासे एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की ओर से पकड़े गए चोर गिरोह के तीन सदस्यों ने किए है। चोरों से काफी मात्रा में चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।
एंटी व्हीकल थेफ्टी टीम ने लोहारू चौक से तीन चोरों को काबू किया। तीनों प्लास्टिक के कट्टों में सामान लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीनों को पकड़ा। कट्टों की जांच की तो उनमें एलईडी, लेपटॉप, डीवीडी आदि सामान मिला। जिसे बेचने के प्रयास में थे। मगर पुलिस टीम ने पहले ही दबोच लिया। पकड़े चोरों की पहचान एमसी कॉलोनी वासी अजय व मुकश और मित्ताथल वासी जयभगवान के रूप में हुई। पूछताछ में चोरों ने खुलासा किया कि वे अब तक चार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों दिन के समय बकरी चराने व मजदूरी के बहाने रेकी करते और रात में बंद मकानों को निशाना बनाते। पकड़े गए तीनों युवकों में अजय व मुकेश सगे भाई है। जबकि गिरोह का मास्टर माइंड जयभगवान हाल में विद्यानगर में रहता है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है। तीनों चोरी किया गया सामान बेचने की फिराक में थे। इनके पास से तीन एलईडी, दो डीवीडी, एक लेपटॉप, कपड़े व अन्य सामान बरामद हुए है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में इंचार्ज कृष्ण मलिक के अलावा ईएसआई प्रताप, एचसी सुभाष,सिपाही विकास व दीपक शामिल रहे।