{"_id":"5845c6394f1c1bc07b447bc9","slug":"bhiwani-news-borrow-money-return-insult-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के लिए कर रहा था बेइज्जती, इसलिए की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार के लिए कर रहा था बेइज्जती, इसलिए की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधार दिए रुपयों के लिए फाइनेंसर सोनू दोस्तों में अक्सर बेइज्जती करता था। इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए हमला किया। मगर चोट ज्यादा लग गई, जिससे उसकी मौत हुई। यह कहना है हत्या मामले में आरोपी युवक धीरज का। पुलिस ने हत्या आरोपी धीरज व उसके दो साथियों जगमोहन टींडू, सुनील सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि एक दिसंबर को बस स्टैंड के नजदीक विद्यानगर वासी फाइनेंस सोनू पर उसके कार्यालय में ही कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। सोनू की उसी दिन शाम को पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई सुनील के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों भारत नगर वासी जगमोहन टींडू, सुनील सोनू, एमसी कॉलोनी वासी धीरज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक धीरज ने बताया कि उसने फाइनेंसर सोनू से रुपये उधार लिए थे। अब सोनू बार-बार दोस्तों के बीच आकर उससे रुपये मांगता और बेइज्जती करता। रुपये लौटाने को थे नहीं और बार-बार की बेइज्जती सहन नहीं हुई तो सोनू को सबक सिखाने का निर्णय लिया। पहले हम तीनों ने सुबह शराब पी और फिर सोनू की धुनाई करने उसके ऑफिस चले गए। वहां कांच का शीशा तोड़ा और चोट मारी। हम सिर्फ सबक सीखाना चाहते थे, हत्या नहीं करना चाहते थे। मगर चोट ज्यादा लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि फाइनेंसर सोनू की हत्या आरोपी में तीनों आरोपियों जगमोहन टींडू, सुनील सोनू, धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से आया है टींडू, नशे में ही हुई हत्या
हत्या मामले में शामिल जगमोहन टींडू हत्या मामले से दो दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से घर लौटा था। यहां लौटने के बाद फिर से अपने दोस्तों के साथ नशा शुरू कर दिया। एक दिसंबर को भी हत्याकांड को अंजाम देने से पहले तीनों दोस्तों ने शराब पी और उसके बाद फाइनेंसर सोनू पर हमला किया।