फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Made obscene video of old man by calling him, fraud of lakhs of rupees

Bhiwani: कॉल कर बुजुर्ग का बनाया अश्लील वीडियो, फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बनकर की 36,84,300 की ठगी

Sun, 21 Jan 2024 02:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 02:18 PM IST
सार

वायरल न्यूड वीडियो डिलीट कराने के नाम पर बुजुर्ग से कई खातों में लाखों रुपये डलवाए गए। धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bhiwani: Made obscene video of old man by calling him, fraud of lakhs of rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में वीडियो कॉल कर एक बुजुर्ग की लड़की के साथ न्यूड वीडियो बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में केस दर्ज होने का झांसा देकर 36,84,300 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित बुजुर्ग ने मोटी रकम साइबर ठगों को दिए जाने के बाद मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी। जिस पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


शहर के सेक्टर 13 पुलिस चौकी दायरे में रहने वाले एक बुजुर्ग ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि वह घर पर ही रहता है। उसके पास एक लड़की की वीडियो कॉल आई। उस लड़की ने उससे कहा कि वह बाथरूम में जाए।
विज्ञापन


लड़की के कहने पर वह बाथरूम में चला गया और इसी दौरान लड़की ने वीडियो कॉल के दौरान ही अपने सभी कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगी। उसे भी कपड़े उतार उसके साथ इसी तरह की हरकत के लिए उकसाया। इस दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग से उसका चेहरा वीडियो देखते हुए ही रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसके पास एक दूसरी कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर बोलने वाले ने कहा कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उसके खिलाफ यू ट्यूब की तरफ से लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो आया है। लड़की पर इस तरह के पहले ही तीन केस दर्ज हैं। जिसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वह डर गया और बचाव का समाधान बताने के लिए कहा तो उसने यू ट्यूबर का नंबर दिया। जिस पर बात की तो उसने कहा कि 249500 रुपये जमा करा दो उसका वीडियो डिलीट करा देंगे और 2500 रुपये चार्ज काटकर बाकी पैसा वापस भेज देंगे। उसके कहने पर उसने बताए गए खाते में पैसे जमा करा दिए। उसके बाद उसे बताया गया कि उसका वीडियो पांच जगह वायरल हुआ है।

जिस पर फिर से दस लाख रुपये मांगे। इस पर भी उसने बताए गए तीन खातों में ये पैसे डाल दिए। इसके बाद कथित यू ट्यूबर ने बोला कि 19 लाख के स्टॉप खरीदकर देने होंगे तब उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर कैंसिल होगी। उसने ये राशि भी बताए गए बैंक खातों में डाल दी। इसके बाद यूएसए की मोहर लगाने के नाम पर 25 लाख रुपये और मांगे।


इसके बाद उसने पांच लाख रुपये और बताए गए खाते में डाले। उसके उपरांत भी उससे 20 लाख रुपये और मांगे। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उससे आरोपी 36,84,300 रुपये की ठगी कर चुके हैं। वहीं मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी में अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed