फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani, crime, news, one, gangestar, arest, pistal

लूटने की तैयारी कर रहा बदमाश गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के चार जिलों के अलावा राजस्थान व पंजाब पुलिस के लिए परेशानी बना बदमाश एक व्यक्ति को लूटने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को टिटानी गांव से अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया गया। पकड़े गए बदमाश पर हत्या, लूट, डकैती के करीब आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस को मंगलवार शाम को सूचना मिली कि एक बदमाश टिटानी गांव में अवैध पिस्तौल के साथ किसी को लूटने की तैयारी में है। इसके बाद इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक के नेतृत्व में टीम ने टिटनी गांव में छापा मारकर आरोपी बदमाश को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान सांजरवास वासी दयाकिशन के रूप में हुई। बदमाश से पूछताछ की गई तो एक के बाद एक आठ वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि उस पर बौंद थाना में हत्या, महेंद्रगढ़ में डकैती, पानीपत के इसराना में पिस्तौल के दम पर लूट, पिलानी व राजगढ़ में लूट के मामले दर्ज है। एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि मुखबरी के आधार पर छापेमारी कर बदमाश दयाकिशन को काबू किया गया है। दयाकिशन एक आपराधिक गैंग का सदस्य है और अब उसके साथियों की भी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed