फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Cow smugglers who fled after breaking the police block clashed with cow servants

Bhiwani: पुलिस नाका तोड़ भागे गो तस्करों की रेल फाटक पर गो सेवकों से हुई भिड़ंत, हुआ पथराव

Sat, 18 Nov 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 09:18 PM IST
सार

गो तस्करों ने गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। जिला अध्यक्ष घायल हो गया। गुस्साए गो सेवकों ने ट्रक के शीशे तोड़े और 17 गोवंश  मुक्त करवाकर गुजरानी गोशाला छोड़ा। सदर पुलिस ने एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन
Bhiwani: Cow smugglers who fled after breaking the police block clashed with cow servants
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गो- सेवक जिला अध्यक्ष संजय परमार। पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में एक सप्ताह में दूसरी बार गो तस्करी का मामला सामने आया। इस बार पुलिस के बजाय गो सेवकों की गो तस्करों से भिड़ंत हुई। मामला शुक्रवार रात दो बजे का है। महम गो रक्षा दल टीम को गो तस्करों की भनक लगी तो उन्होंने उनका पीछा कर गो रक्षा दल भिवानी को इसकी सूचना दी। इसके बाद गो रक्षा दल ने रात को ही बीटी कराई और गुजरानी गांव के समीप पुलिस नाका लगवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस नाके पर खड़ी थी कि महम की तरफ से आने वाले तेज रफ्तार दस टायर के ट्रक ने नाका ही तोड़ डाला और आगे बढ़ गया। कालुवास रेलवे फाटक पर भिवानी रक्षा दल टीम की गो तस्करों से भिड़ंत हो गई और दोनों ही तरफ से पथराव हुआ। इस बीच गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार पर भी गो तस्करों ने ट्रक चढ़ाकर उसको कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्हें घायल अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। इसी दौरान गुस्साए गो रक्षा दल सदस्यों ने ट्रक के शीशे तोड़ डाले और चालक को भी धुन दिया। ट्रक के अंदर 17 गोवंश बरामद हुए, जिनमें गाय, बछड़े और एक बैल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से बरामद गोवंश को गुजरानी गोशाला में छोड़ा गया। वहीं गो तस्कर को सदर पुलिस ने काबू किया। इसकी पहचान उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर निवासी हमीजान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं गो तस्कर पंजाब के बठिंडा से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed