फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Auto rickshaw driver murdered with sharp weapon

Bhiwani: ऑटो रिक्शा चालक की तेजधार हथियार से गोदकर की हत्या, बेसुध पड़ा मिला चालक

Sat, 25 May 2024 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 11:47 PM IST
सार

चालक कोंट रोड बाईपास पर ऑटो रिक्शा से करीब 150 मीटर दूर बेसुध पड़ा मिला। मृतक के भाई के बयान के आधार पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Bhiwani: Auto rickshaw driver murdered with sharp weapon
मृतक सोमबीर का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी शहर के कोंट रोड बाईपास के समीप शनिवार सुबह ऑटो रिक्शा चालक सोमबीर की चाकू और तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वह अपने ऑटो रिक्शा से करीब 150 मीटर दूर बेसुध पड़ा मिला।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल सदर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव मानहेरू निवासी मोनू ने बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे बड़ा सोनू और फिर उसके बाद मोनू और सबसे छोटा 27 वर्षीय सोमबीर था। सोनू और सोमबीर शादीशुदा थे। सोमबीर शहर में ऑटो रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनू ने बताया कि उसका भाई सोमबीर शनिवार सुबह गांव नांगल से भिवानी के लिए ऑटो रिक्शा लेकर आ रहा था। सोमबीर के साथ दो अन्य लड़के भी थे, जिसमें एक राहुल नांगल निवासी व दूसरा मानहेरू निवासी बेदु था। अन्य युवकों को वह नहीं जानाता है। उसे सूचना मिली कि उसके भाई सोमबीर की ऑटो में तेज चाकू व तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई है।

इस सूचना पर वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसका भाई गांव कोंट बाईपास के समीप ऑटो रिक्शा से काफी दूर बेसुध पड़ा था, जिसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मोनू का आरोप है कि उसके भाई सोमबीर की राहुल और बेदु सहित अन्य ने साजिश के तहत हत्या की है। वहीं, सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।


पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोंट के पास एक ऑटो रिक्शा चालक की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई मोनू की शिकायत पर आरोपी राहुल और बेदु सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। -सुरेश कुमार जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed