फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Auto driver and jewelery looted cash assaulting a ride

ऑटो चालक और एक सवारी से मारपीट कर नगदी-आभूषण लूटे

Sun, 14 Feb 2016 12:58 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Sun, 14 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Auto driver and jewelery looted cash assaulting a ride

भिवानी। रात 11 बजे ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने बस स्टैंड के ठीक सामने रोहतक के एक ऑटो चालक और एक यात्री की धुनाई कर नगदी व आभूषण लूट लिए। यात्री से कुछ आभूषण समेत करीब 35 से 40 हजार रुपये का सामान लूटा तो ऑटो चालक से भी करीब साढ़े तीन हजार रुपये लूट लिए। दोनों पीड़ितों ने जैन चौक चौकी में शिकायत की।

रात करीब 11 बजे सवारियों से भरा एक ऑटो रोहतक से भिवानी पहुंचा। बस स्टैंड के सामने जब ऑटो रोक सवारियां उतारी तो ऑटो से आए करीब आधा दर्जन युवकों ने रोहतक से आए ऑटो चालक से मारपीट की। साथ ही ऑटो से आए मानान पाना वासी सुरेश मिस्त्री की भी धुनाई की। दोनों से नगदी और अन्य सामान लेकर हमलावर फरार हो गए। जींद के गांव लिजवाना खुर्द वासी सुशील ने बताया कि वह रोहतक में रहता है और आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के साथ पार्टटाइम जॉब के तहत ऑटो चलाता है। रात को करीब पौने 10 बजे रोहतक बस स्टैंड पर काफी सवारियां खड़ी थी और बस नहीं आ रही थी। ऐसे में यात्रियों के कहने पर वह ऑटो में ही कुछ यात्रियों को लेकर भिवानी आ गया। जब बस स्टैंड पर पहुंचा और यात्रियों से किराया लिया तो ऑटो में सवार होकर करीब छह-सात युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। यात्रियों से मिले किराये के करीब छह सौ रुपये, उसके पास रखे करीब ढाई हजार रुपये और ऑटो में रखे कुछ चिल्लर छीन ले गए। साथ ही ऑटो से भिवानी आए मानान पाना वासी सुरेश मिस्त्री के साथ मारपीट कर उसका बैग छीन ले गए। सुरेश मिस्त्री ने बताया कि उसकी पत्नी भी उसके साथ थी और वे रिश्तेदारी से आ रहे थे। पत्नी ने बैग में ही अपना पर्स रख रखा था। जिसमें सोने की चैन, बालियां, कुछ नगदी थी। बैग में कपड़े व अन्य सामान था। हमलावर मारपीट कर उनका बैग छीन भाग गए।

तीन किलोमीटर का रास्ता, 30 मिनट में पहुंची पीसीआर

सुशील व सुरेश मिस्त्री ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। उस समय बताया गया कि रोहतक गेट पर पीसीआर खड़ी है। जल्द आपके पास पहुंच जाएगी। मगर पीसीआर पहुंची साढ़े 11 बजे। यानी 30 मिनट बाद। नए बस स्टैंड से रोहतक गेट तक की करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में पीसीआर को 30 मिनट लग गए।

ऑटो चालकों ने जताया रोष

वारदात के बाद ऑटो चालक भी बस स्टैंड के बाहर एकत्रित हुए और घटना पर रोष  जताया। ऑटो यूनियन के जिला प्रधान राजेंद्र सोनी ने बताया कि कुछ ऑटो चालक आपराधिक प्रवृत्ति के है जो कुछ असामाजिक लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं करते है। इस बारे में पहले भी शिकायत दी गई थी और कुछ को पकड़वाया भी गया था। मगर उस समय राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के चलते मामला निपटा दिया गया था। उन्होंने ऐसे ऑटो चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने, रात के समय चलने वाले ऑटो को अलग से स्टीकर लगा उनका रिकार्ड रखे जाने की मांग की।

वर्जन:::

लूटपाट मामले में शिकायत आई है। जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

जगबीर सिंह, इंचार्ज, जैन चौक चौकी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed