{"_id":"61f969c58708b9043715b4e9","slug":"accused-of-fraudulently-passing-paper-of-constable-recruitment-exam-arrested-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: सिपाही भर्ती परीक्षा का धोखाधड़ी से पेपर पास कराने का आरोपी गिरफ्तार, रोहतक के गोपालपुर का रहने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: सिपाही भर्ती परीक्षा का धोखाधड़ी से पेपर पास कराने का आरोपी गिरफ्तार, रोहतक के गोपालपुर का रहने वाला
Tue, 01 Feb 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:41 PM IST
सार
एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। परीक्षार्थी की जगह फर्जी दस्तावेजों के सहारे दूसरे को बैठा परीक्षा दिलाते थे। आरोपी रोहतक के गोपालपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी से पेपर पास कराने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सदर पुलिस को सुरक्षा एजेंट ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि भिवानी में एक गिरोह है, जो हरियाणा पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा 2021 में परीक्षार्थी की जगह किसी दूसरे को परीक्षा दिला पास कराता है। गिरोह के सदस्य असल परीक्षार्थी की जगह फर्जी परीक्षार्थी के आधार कार्ड व एडमिट कार्ड में भी फोटो मिक्सिंग कर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीआईए द्वितीय के सहायक उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र ने हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने के मामले में दूसरे आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान विष्णु निवासी गोपालपुर रोहतक के रूप में की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस ने एक आरोपी को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान अनिल निवासी जूई खुर्द के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी से एक बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद किया था। पुलिस आरोपी विष्णु से गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की धरपकड़ में भी पुलिस जुटी है।