{"_id":"57a8cbe84f1c1b8667ee483d","slug":"accident-scooty-death-man-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवसर मोड़ के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
हादसा रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे का है। कैरू निवासी करीब 30 वर्षीय संजीव भिवानी में एक मोबाइल शॉप पर काम करता था। रात को वह स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था तो देवसर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उससे कुछ दूरी पर ही उसका एक दोस्त चल रहा था। उसे संजीव आता नजर नहीं आया तो वह वापस मोड़ कर गया। संजीव सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा था। वह अन्य लोगों की सहायता से उपचार के लिए उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में मृतक के भाई नरेश कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन चालक का पता नहीं लगा। मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी एएसआई गिरिराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
डंपर-जीप में टक्कर में एक की मौत, एक घायल
तोशाम-जूई मार्ग पर गांव खरकड़ी सोहान के पास डंपर व जीप में भिड़ंत में एक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल नरेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह और कमल सिंह जीप में सवार होकर बीती रात कैरू से घर लौटते रहे थे। इसी दौरान तोशाम की तरफ से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में नरेश व कमल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। कमल सिंह ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि घायल नरेश की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।