{"_id":"5772bafc4f1c1bde3a79a956","slug":"accident-docter-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर हालत में डाक्टर को अस्पताल छोड़ साथी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंभीर हालत में डाक्टर को अस्पताल छोड़ साथी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में एक प्राइवेट अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक को गंभीर हालत में अस्पताल छोड़ दो युवक फरार हो गए। मामला मंगलवार दोपहर बाद का है। कुछ युवक बलियाली निवासी बजरंग दहिया को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए और फिर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब चिकित्सकों ने उसे देखा तो उसकी हालत नाजुक थी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी नीरज कौशिक ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
बजरंग दहिया कसबे में ही दांतों का अस्पताल चलाता है। अस्पताल से डा. नीरज कौशिक ने बताया कि बलियाली निवासी बजरंग दहिया को उसके दो साथी सामान्य अस्पताल में छोड़ गए थे। उसको किसी प्रकार के केमिकल या नशीले पदार्थ के सेवन का अनुमान है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना के बाद मौके पर जांच अधिकारी को भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।