{"_id":"5cc5f8b8bdec220763578f48","slug":"91556478136-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक वीडियो वायरल कर बोला - ऐसी जगह मरूंगा कि शव भी नहीं मिलेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक वीडियो वायरल कर बोला - ऐसी जगह मरूंगा कि शव भी नहीं मिलेगा
विज्ञापन
भिवानी। पत्नी के आरोपों से आहत प्रेम विवाह करने वाले युवक ने सुबह मोबाइल से अपनी वीडियो बनाई। जिसमें पत्नी के आरोपों को झूठा बताते हुए कह रहा है कि ऐसी जगह मरूंगा कि शव भी परिजनों को नहीं मिलेगा। अपने माता और भाई से भी इसके लिए माफी मांगी। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और घर पर एक सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गया। वहीं फेसबुक पर उसके दोस्त व अन्य उसे सुसाइड नहीं करने बाबत समझा रहे हैं। हालांकि युवक का फोन घर पर ही था लेकिन वह लापता है। अब पुलिस और परिजन उसको तलाश रहे हैं।
मामला रविवार सुबह चार बजे का है। बैंक कॉलोनी वासी एक दीपक जो कि कॉलोनी में ही चाउमीन-बर्गर की रेहड़ी लगाता है। उसने व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को एक वीडियो भेजा। जिसमें वह स्वयं रोते हुए पत्नी और सास द्वारा तंग करने के आरोप लगा रहा है। साथ ही कह रहा है कि उसकी मौत के जिम्मेदारी उसकी पत्नी और सास कह है। वह ऐसी जगह मरने जा रहा है, जहां से उसके घर वालों को उसका शव भी न मिले। युवक ने अपने घर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जब रिश्तेदारों, दोस्तों ने यह वीडियो देखा और घर वालों ने सुसाइड नोट देखा तो हड़कंप मच गया। दोस्त और रिश्तेदार दीपक के घर आकर पूछ रहे हैं। वहीं उसकी मां का कहना है कि रात साढ़े 10 बजे तक दीपक घर में था। सभी साथ सोये थे। सुबह उठे तो दीपक नहीं था। परिजन जैन चौक चौकी में शिकायत लेकर पहुंचे।
मुझे इंसाफ दिलाओ मेरे भाइयों
फेसबुक पर भेजे वीडियो पर दीपक भारद्वाज ने कहा कि मुझे इंसाफ दिलाओ मेरे भाइयों। वीडियो में दीपक ने बताया कि उसने 27 मार्च 2018 को शहर की ही एक युवती से प्रेम विवाह कोर्ट में किया था। जिसे स्वीकार करते हुए दोनों परिवाजनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी उनकी शादी कर दी। अब पत्नी विवाद करके बीती 28 फरवरी को मायके चली गई। सात मार्च को थाने में शिकायत की कि छह मार्च को वह अपने ससुराल में थी और उसके पति ने झगड़ा कर उसके पेट पर लात मारी। जिससे पेट में पल रहा उसका बच्चा मर गया। साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए। 12 मार्च को पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पत्नी और सास को मौत होने पर बताया है जिम्मेदार
वीडियो में युवक ने रोते हुए बताया कि ये सारे आरोप झूठे है और उसकी सास के कहने पर उसकी पत्नी ने न केवल ये आरोप लगाए हैं बल्कि गर्भपात भी कराया है। अब उसे टॉर्चर किया जा रहा है। पुलिस भी उस पर गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है। वह परेशान हो गया। वह सुसाइड कर रहा है और उसकी मौत के जिम्मेवार उसकी पत्नी और सास हैं। फेसबुक पर दोस्त से सुसाइड करने से रोक रहे हैं। वीडियो और सुसाइड नोट में उसने इस कदम के लिए अपनी मां और छोटे भाई से भी माफी मांगी कि वह उनकी सेवा नहीं कर पाया। फेसबुक पर उसके 27 दोस्त उसे अब तक आत्महत्या का विचार छोड़ अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित कर चुके हैं।
मां ने लगाई थी एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार
दीपक की मां सुषमा ने 24 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शिकायत पत्र सौंप मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। मां सुषमा और जीजा नवीन ने बताया कि उन पर रुपये देकर समझौता करने का भी दबाव बनाया जा रहा है। 10 लाख रुपये मांगे गए। इतनी राशि उनके पास नहीं है।
दीपक की पत्नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। दीपक ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपील की जो खारिज हो गई। पुलिस के पास आएगा तभी इस केस की जांच हो सकेगी। फिलहाल सोशल वीडियो पर वायरल हुई वीडियो देखी है और पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी