फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डंपर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

डंपर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Fri, 26 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
भिवानी। मूल रूप से झारखंड निवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। तोशाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

झारखंड के जिला रिकासन के गांव सतरा निवासी 35 वर्षीय महेश खानक में ही एक स्टोन क्रेशर पर काम करता था। बुधवार देर रात करीबन साढ़े आठ बजे वह बाइक से खानक में सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसे साइड से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल महेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तोशाम पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लिया और जिला सामान्य अस्पताल में वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। तोशाम पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई आनंद ने बताया कि मृतक महेश मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और खानक पहाड़ी के समीप ही एक क्रशर पर काम करता था। पुलिस ने उसकी साथी अनिल के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed