फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आठ साल बाद घरेलू हिंसा मामले में बुजुर्ग दंपती गिरफ्तार

आठ साल बाद घरेलू हिंसा मामले में बुजुर्ग दंपती गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
आठ साल बाद घरेलू हिंसा मामले में बुजुर्ग दंपती गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। करीबन आठ साल बाद सिटी पुलिस ने घरेलू हिंसा के एक मामले में आरोपी बुजुर्ग दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में 22 जुलाई 2011 को एक विवाहिता ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले उस तंग कर रहे है। महिला ने घरेलू हिंसा का शिकार होने की शिकायत सिटी पुलिस में दी थी। इस शिकायत पर सिटी पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था। लेकिन इस केस पर लंबे समय तक धुल जमीं रही और पुलिस भी साल दर साल गुजर जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। सिटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर जैन सिंह ने बताया कि सिटी पुलिस थाने में दर्ज घरेलू हिंसा के मुकदमें में कानपुर अमेठी यूपी निवासी 65 वर्षीय अशोक कुमार भोलानाथ व उसकी 64 वर्षीय पत्नी अमरवती को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी लंबे अर्से से अपनी पहचान बदलकर भूमिगत हो गए थे। जिन्हें काफी प्रयासों के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा के आरोपी बुजुर्ग दंपति को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed