{"_id":"5c7d7bcabdec22145a0e9290","slug":"81551727562-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के फोन छीनकर भागने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं के फोन छीनकर भागने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर व आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मोबाइल स्नेचिंग को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन पर दर्जनभर से अधिक स्नेचिंग और वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। सीआईए टीम के हत्थे चढ़े शातिर चोर फोन पर बातें करने वाली महिलाओं के मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बवानीखेड़ा निवासी मोनू, सैंपल रोहतक निवासी विक्रम उर्फ विक्की और खेरड़ी कलानौर निवासी सागर उर्फ मोनू शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में इन्हों भिवानी में तीन महिलाओं से मोबाइल छीनने व एक लैपटॉप चोरी करने, एक बाइक चोरी करने की वारदात कबूल की है।
पुलिस पूछताछ में बताया कि वे मोबाइल पर बात कर राह चलती महिलाओं को शिकार बनाते हुए उनके मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते थे।
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने पांच वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी मोनू पर सिविल लाइन पुलिस थाने में छह से सात वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। जिसमें वह पहले भी पकड़ा जा चुका है। जबकि सागर उर्फ मोनू पर रोहतक जिला में दो वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। डीएसपी ने बताया कि तीनों ने मिलकर गत 6 नवम्बर 2018 को सेक्टर 13 के पीर बाबा मंदिर के समीप सुबह घर से स्कूल जा रही एक महिला टीचर से मोबाइल छीना था, जबकि 26 फरवरी 2019 को सेक्टर में ही एक महिला से मोबाइल फोन छीना था। इसी तरह 14 फरवरी को सेक्टर 13 में ही एक लड़की का मोबाइल छीना था। इसी तरह आरोपियों ने बवानीखेड़ा में एक ऑटो रिक्शा से लैपटॉप चोरी कर लिया था। जबकि हुडा पार्क के समीप बैंक के सामने से एक बाइक भी चोरी कर ली थी। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाएगा। आरोपियों से और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
नशे की लत पूरी करने के लिए बन गए चोर
मोनू व विक्रम और सागर तीनों ही नशे की लत पूरी के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। विक्रम मोनू का ममेरा भाई है, जबकि सागर उनका दोस्त है। तीनों ही पहले नशा करते और फिर महिलाओं से मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
यूं पकड़ में आए बदमाश
सीआईए टीम को मोबाइल स्नेचिंग के आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद लेनी पड़ी। क्योंकि सेक्टर में महिला से मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बवानीखेड़ा से भी एक लेपटॉप चोरी किया गया था। चोरी किए एक मोबाइल को इस्तेमाल करते हुए एक युवक की लोकेशन ढूंढते हुए सीआईए टीम जब उसके पास पहुंची तो आरोपियों का सुराग लग गया। इसके बाद तीनों ही आरोपियों को पुलिस की टीम ने धर दबोचा और पांच वारदातों को सुलझा डाला।
आरोपियों के पास मिले हैं और भी कई मोबाइल
सीआईए टीम प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से कई मोबाइल बरामद हुए हैं। इन मोबाइलों को आरोपियों ने कहां से छीना है, इस सम्बंध में पड़ताल जारी है। वहीं आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद हुई हैं, जिससे आरोपी मोबाइल स्नेचिंग को अंजाम देते थे।