फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   परिजनों ने लगाया फेसबुक पर गलत फोटो-वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप

परिजनों ने लगाया फेसबुक पर गलत फोटो-वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Thu, 09 Aug 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया फेसबुक पर गलत फोटो-वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप
-परिजनों ने लगाया फेसबुक पर गलत फोटो-वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन

- दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। डिफेंस कॉलोनी में नौंवी कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर घर में ही फंदा लगा दिया। परिजनों ने कॉलोनी के ही दो भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मामला बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। रोहतक रोड स्थित एक कॉलोनी में करीब किशोरी रितू (16 वर्षीय) ने घर में फंदा लगा लिया। उस समय घर में किशोरी की मम्मी व भाई भी मौजूद थे। उन्होंने देखा तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी और फिलहाल रि-अपीयर आने के कारण पढ़ाई छोड़ रखी थी। परिजनों ने कॉलोनी के ही दो भाइयों पर उसे शादी के लिए तंग करने और गलत फोटो, वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने बताया कि पड़ोस का ही युवक नवीन उसकी बहन को परेशान करता था और कहता था कि शादी कर ले वरना फेसबुक पर बदनाम कर दूंगा। इस बाबत पंचायत भी हुई और उसे समझाया भी गया, मगर वह नहीं माना। इस के बाद भी वह उसकी बहन को परेशान करता रहा। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने उसे बताया था कि नवीन और प्रवीण उसे परेशान करते हैं और गलत व्यवहार किया है। अब करीब 4-5 दिन से उसकी बहन काफी सहमी हुई थी और परेशान थी। उन दोनों भाइयों से तंग आकर ही उसकी बहन ने यह कदम उठाया है।

मामले में सदर थाना से एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि दो युवकों नवीन और प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed