{"_id":"5b450fe24f1c1b0f278b5c8a","slug":"81531252706-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरक चौकी में तैनात था मृतक हवलदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरक चौकी में तैनात था मृतक हवलदार
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। खरक चौकी में तैनात हवलदार की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हवलदार का शव तोशाम बाईपास पर उसकी गाड़ी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हवलदार की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना शहर पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि तोशाम बाईपास पर एक कार खड़ी है, जिसमें किसी व्यक्ति का शव है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां इंडिका कार में एक व्यक्ति का शव था। जांच करने पर पता चला कि मृतक खरक चौकी में तैनात हवलदार नवीन कुमार है। सूचना मिलने पर डीएसपी विरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के डेड हाउस में लाया गया। मृतक हलवदार हिसार के सांतरोड गांव का रहने वाला है कि वह सुबह गांव से ड्यूृटी पर आ रहा था। प्राथमिक दृष्टी में शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी का फैनबेल्ट टूटा हुआ है। देखने से लग रहा है कि नवीन की हार्ट अटैक से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।