{"_id":"5b295d864f1c1b254d8b75dc","slug":"81529437574-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित गोयल को गोली मारने की बात भी कबूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहित गोयल को गोली मारने की बात भी कबूली
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गैंगस्टर संपत नेहरा ने बंटी मास्टर का मर्डर सुपारी लेकर नहीं बल्कि दोस्ती के लिए किया था। मामले में आरोपी दीपक उर्फ टीनू व नरेश की संपत नेहरा से दोस्ती है और उनके कहने पर ही संपत ने बंटी मास्टर का मर्डर किया था। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी संपत नेहरा ही लेकर आया था। हत्या करने के बाद संपत नेहरा दिल्ली में जाकर छिप गया था। इस बात का खुलासा संपत नेहरा ने पुलिस रिमांड के दौरान किया है। भिवानी पुलिस ने गैंगस्टर संपत को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। पूछताछ में संपत ने भिवानी में 20 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर रोहित गोयल को भी गोली मारने की बात कबूली की है। पुलिस संपत नेहरा से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे भी हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने गैंगस्टर को 11 दिन पहले हैदराबाद से काबू कर लिया था। पूछताछ में उसने हरियाणा में 30 से ज्यादा वारदात करने की बात कबूली थी। सोमवार को पंचकूला कोर्ट में पेश करने के बाद संपत नेहरा को जेल भेज दिया था। भिवानी पुलिस ने संपत नेहरा को मास्टर बंटी के मर्डर केस में प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
कड़ी सुरक्षा में हुई पूछताछ
कुख्यात वांछित अपराधी संपत नेहरा को भिवानी पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने संपत नेहरा को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा हुआ है। उसे कहां पर रखा है यह कोई भी पुलिस अधिकारी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है सुरक्षा के लिहाज से कुछ नहीं बता सकते। वहीं, मामले में सिविल लाइन पुलिस अपने केस में संपत नेहरा से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बंटी के भाई ने यह बताई थी रंजिश
नरेंद्र उर्फ बंटी मास्टर की हत्या के बाद उसके भाई विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मनोज पुत्र रामेहर निवासी कालूवास के भाई की हत्या में बंटी पर झूठा केस दर्ज करवाया था जिसमें उसका भाई बरी आ गया था। इसी रंजिश में हत्या से दो-तीन दिन पहले मनोज व मनोज की मां नरेन्द्र को जान से मारने कि धमकी देकर गए थे ।
बंटी को सामने बैठाकर संपत नेहरा से की जाएगी पूछताछ
नरेंद्र उर्फ बंटी मास्टर मर्डर केस में जैन चौक निवासी दीपक उर्फ टीनू व नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी फिलहाल भिवानी जेल में हैं। पुलिस अब टीनू को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर संपत नेहरा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
रोहित गोयल केस में सिटी पुलिस भी लेगी संपत को प्रोडक्शन वारंट पर
गैंगस्टर संपत नेहरा का नाम रोहित गोयल को रंगदारी नहीं देने पर 8 अगस्त 2017 को गोली मारने के केस में भी आया था। संपत नेहरा द्वारा रोहित गोयल से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। सिविल लाइन द्वारा बंटी मर्डर केस में 3 दिन का संपत नेहरा का रिमांड लिया हुआ है। रिमांड खत्म होने पर थाना शहर पुलिस रोहित गोयल केस में प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।